चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से STF ने 5 आरोपियों को दबोचा
बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों को जल्द ही पटना लाया जाएगा, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!17 जुलाई 2025 को पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पांच हथियारबंद अपराधी अस्पताल में घुसते और चंदन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए दिखाई दिए थे। इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड के पीछे गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आ रहा है। इस हत्या में शेरू सिंह गैंग की भूमिका की जांच की जा रही है, जिसके सरगना शेरू सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद हैं। शेरू और चंदन मिश्रा कभी करीबी दोस्त थे, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी।
पटना पुलिस और STF ने हत्याकांड के 48 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने शेरू सिंह के नेटवर्क को खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश तेज की थी। इस मामले में अन्य संदिग्धों, जैसे आकिब मालिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम, और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह के नाम भी सामने आए हैं।














