बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बोलीं अम्बा प्रसाद, डीजीपी को बताया 'जनता की हताशा'

बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बोलीं अम्बा प्रसाद, डीजीपी को बताया ‘जनता की हताशा’

रांची : झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने राज्य पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस अपने मूल कर्तव्यों से भटक गई है, जिसका सीधा असर राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के रूप में दिख रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अम्बा प्रसाद ने आरोप लगाया कि झारखंड में चोरी, डकैती, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। आम जनता में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने राज्य की डीजीपी **तदाशा मिश्रा** पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “डीजीपी भाड़े की कुर्सी पर है। वो कब की रिटायर हो चुकी हैं।” पूर्व विधायक ने आगे कहा, “हम सरकार में हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम गलतियों पर चुप रहें। डीजीपी तदाशा मिश्रा से जनता हताशा में है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अम्बा प्रसाद ने JMM द्वारा असम में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर भी तंज कसा। उन्होंने इसे “*एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर” की संज्ञा दी और कहा कि झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन है, जबकि बाहर किसी और को मदद की जा रही है। अम्बा प्रसाद ने साफ कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की कार्रवाई का डर नहीं है। “मैं जनता की सेवक हूं। मैंने कोई गलत आरोप नहीं लगाया है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

यह बयान झारखंड की सत्ताधारी गठबंधन सरकार के अंदरूनी मतभेदों को एक बार फिर उजागर करता है, खासकर कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now