12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक मामलों के निष्पादन की तैयारी तेज

सिमडेगा: आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली साल की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधान जिला जज ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों को चिह्नित कर उनके त्वरित निष्पादन की पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कंज्यूमर फोरम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।
वहीं, भू-अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को अधिग्रहित जमीन के बदले रैयतों को दिए गए मुआवजे की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। रिपोर्ट में मुआवजा प्राप्त करने वाले रैयतों और अब तक भुगतान से वंचित लोगों की स्पष्ट जानकारी देने को कहा गया, ताकि लंबित मामलों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सके।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद तथा बिजली-पानी से संबंधित विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जा सकता है। इससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और अनावश्यक खर्च से राहत मिलती है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत किया। प्राधिकार की ओर से आम लोगों से 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने और आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान कराने की अपील की गई।
बैठक में एडीजे नरंजन सिंह, सीजेएम निताशा बारला, एसडीजेएम सुम्मी बीणा होरो, जेएम सुभाष बाड़ा, एसडीओ सुमंत तिर्की, डीएसपी रणवीर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद, सचिव प्रदुमन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

IITF-2026 में झारक्राफ्ट की सिल्क साड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, तसर और मलबेरी सिल्क साड़ियों, दुपट्टों व कॉटन उत्पादों की बढ़ी मांग
नई दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के झारक्राफ्ट और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर…

3044 प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत सोरेन को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के…
















