cm-hemant-soren-invited-attend-lugu

लुगू बुरु महोत्सव में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को न्योता, 22 नवंबर से तीन दिवसीय राजकीय आयोजन

Share
Link copied

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बोकारो के ललपनिया में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण सौंपा। यह राजकीय महोत्सव आगामी 22 से 24 नवंबर 2026 तक बोकारो जिले के टीटीपीएस (TTPS), ललपनिया में आयोजित होगा। इस दौरान संताल आदिवासी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के आयोजन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और सदस्य लुदू मांझी भी उपस्थित थे।

22 से 24 नवंबर तक चलेगा महोत्सव

लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ संताल आदिवासी समाज की आस्था, धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। यहां आयोजित होने वाला यह राजकीय महोत्सव संताल समाज की परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।