body-45-year-old-man-who

चार दिनों से लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का नदी में मिला शव, इलाके में सनसनी

Share
Link copied
body-45-year-old-man-who
body-45-year-old-man-who

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरीपुर में शनिवार सुबह नोनमाटी नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नोनमाटी गांव निवासी पलटू मांझी (45) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पलटू मांझी पिछले चार दिनों से लापता थे। उनके अचानक गायब होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच शनिवार सुबह नदी में शव तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर जांच शुरू की।

शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का सेवन करता था। आशंका है कि नशे की हालत में नदी किनारे जाने के दौरान वह गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई हो। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।