jharkrafts-silk-sarees-made-headlines-iitf

IITF-2026 में झारक्राफ्ट की सिल्क साड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, तसर और मलबेरी सिल्क साड़ियों, दुपट्टों व कॉटन उत्पादों की बढ़ी मांग

Share
Link copied
jharkrafts-silk-sarees-made-headlines-iitf
jharkrafts-silk-sarees-made-headlines-iitf

नई दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के झारक्राफ्ट और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। झारक्राफ्ट के स्टॉल पर तसर और मलबेरी सिल्क की साड़ियों, दुपट्टों एवं अन्य वस्त्र उत्पादों की विशेष मांग देखी जा रही है।

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर भी खादी उत्पादों की अच्छी रेंज उपलब्ध है। यहां खादी जैकेट, शॉल, साड़ियां, पैंट और दुपट्टे के अलावा शैंपू, फेसवॉश, हर्बल हेयर ऑयल और बॉडी लोशन जैसे उत्पाद भी आगंतुकों की पसंद बन रहे हैं।

झारक्राफ्ट के स्टॉल पर तसर, मलबेरी और बनारसी सिल्क की साड़ियां 2,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। पारंपरिक बुनाई और आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियों के साथ कॉटन बेडशीट, दुपट्टे और अन्य कपड़ों की भी बिक्री हो रही है।

स्टॉल संचालक जायल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बीटूबी कारोबार के दौरान बिक्री अपेक्षाकृत धीमी रही। हालांकि, आम ग्राहकों के लिए मेला खुलने के बाद स्टॉल पर लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसका सकारात्मक असर बिक्री पर भी पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेले के आगामी दिनों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से झारक्राफ्ट के उत्पादों की मांग और बिक्री में और इजाफा होगा।

IITF के माध्यम से झारखंड के पारंपरिक हथकरघा, रेशम उत्पादन और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। झारक्राफ्ट स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को बाजार से जोड़ने के साथ उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे राज्य की पारंपरिक कला, कौशल और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।