गढ़वा में पेड़ से लटकता मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस
चिनियां थाना क्षेत्र के सेमराटांड़ टोला की घटना, चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला शव; पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की बात कही
गढ़वा। जिले के चिनियां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतक की पहचान चिनियां थाना मुख्यालय के सेमराटांड़ टोला निवासी रशीद अंसारी (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे शव लटकता देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना चिनियां थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल पर जुटी भीड़ के बीच पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी जुटाई।
तीन बेटों का पिता था मृतक
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रशीद अंसारी के तीन पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रह रहा था। हालांकि, उसके तनाव की वजह क्या थी और घटना से उसका कोई संबंध था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आत्महत्या या हत्या, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
इस घटना को लेकर चिनियां थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। साथ ही घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

गढ़वा में अवैध अंतरराज्यीय बसों का नेटवर्क! यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की बसों से झारखंड के राजस्व को चूना, विभाग के पास परिचालन का रिकॉर्ड तक नहीं
गढ़वा बस पड़ाव से रोजाना 90 से 100 बसों के दूसरे राज्यों में परिचालन का दावा, बस एसोसिएशन ने करीब 50 बसों…

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मना जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई जनजातीय विरासत की झलक
सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और…

शर्मनाक! शव वाहन रहते कचरा गाड़ी से पहुंचाया सफाईकर्मी का शव, गिरिडीह नगर निगम की संवेदनहीनता उजागर
तीन शव वाहन उपलब्ध होने के बावजूद किसी का नहीं हुआ इस्तेमाल, अपने ही कर्मचारी को सम्मानजनक विदाई तक नहीं दे सका…

















