20250317 131547

बिहार में नौकरी का सबसे बड़ा अवसर पूरी डिटेल नीचे खबर में

बिहार में चुनाव नजदीक आ चुका है… 2025 में ही बिहार के विधानसभा इलेक्शन होने हैं। ऐसे में बिहार में नौकरी एक बहुत बड़ा मुद्दा है ।रोजगार को लेकर युवा काफी परेशान हैं। इसलिए चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। राज्य में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक खास मौका है…. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 19000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ………इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2025 तक है….इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार पुलिस के कांस्टेबल भर्ती के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है :

सामान्य वर्ग : 7935 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 1983 पद
अनुसूचित जाति (SC) : 3174 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) : 199 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 3571 पद
पिछड़ा वर्ग (OBC) : 2381 पद
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (OBC Women) : 595 पद
शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है.

आयु सीमा

सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है.
पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 27 वर्ष और महिलाओं के लिए 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है.
आवेदन शुल्क :

बिहार राज्य के अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 675 रुपये का भुगतान करना होगा.
बिहार के एसटी/एससी/महिला उम्मीदवारों और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये रखा गया है.
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
एक नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.

Share via
Share via