20260316 104234

देश में 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू, बिहार में 5 सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग

पटना/नई दिल्ली : देशभर में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए आज (16 मार्च 2026) मतदान हो रहा है, जिसमें बिहार की 5 सीटें भी शामिल हैं। बिहार विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और शाम होते-होते नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश के 10 राज्यों महाराष्ट्र (7), तमिलनाडु (6), बिहार और पश्चिम बंगाल (5-5), ओडिशा (4), असम (3), हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश (2-2 और 1) में कुल 37 सीटों पर यह द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि शेष 11 सीटों (बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2) पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

बिहार में NDA का दावा—5 में से 5 सीटें जीतेंगे

बिहार में NDA ने 5 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार शामिल हैं। वहीं महागठबंधन (RJD) की ओर से ए.डी. सिंह उम्मीदवार हैं। NDA नेताओं का दावा है कि वे सभी 5 सीटें जीतेंगे, लेकिन विधानसभा के गणित के अनुसार चार सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, जबकि पांचवीं सीट पर कांटे की टक्कर है।

विधायकों ने बिहार विधानसभा में बने मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों की ओर से विधायकों को एकजुट रखने के लिए आखिरी समय तक मंथन और बैठकों का दौर जारी रहा। RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रयास तेज किए हैं।

Share via
Share via