Up Chunav 2

Ramgarh Upchunav :-दोपहर 3 बजे तक 62.28फीसदी वोट पड़े ,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी, चुनावी मैदान में 18 प्रत्याशी

Ramgarh Upchunav

Drishti  Now  Ranchi

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव आज है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। कांग्रेस, बीजेपी-आजसू संयुक्त उम्मीदवार सहित 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। वहीं काउंटिंग 2 मार्च को की जाएगी। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस उपचुनाव के लिए 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

छावनी बालिका विद्यालय में हंगामा
रामगढ़ उपचुनाव में रामगढ़ चौक स्थित छावन बालिका विद्यालय के बूथ नंबर एक और दो में हंगामा हुआ। यहां कांग्रेस और आजसू के कार्यकर्ता आपव में भिड़े। वे वोटिंग प्रभावित करने का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे थे। सूचन मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। वोटिंग अब भी जारी है।

एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने डाला वोट
एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने डाला वोट

एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने सपरिवार किया मतदान

राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, सांडी स्थित बूथ नंबर 199 में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने पति गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, अपनी सास कलावती चौधरी, पुत्र ईशान चौधरी, पीयूष चौधरी एवं पुत्री सोनल प्रिया के साथ मतदान किया।

एसपी पीयूष पांडेय ने डाला वोट
एसपी पीयूष पांडेय ने डाला वोट

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डाला वोट

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने मतदान किया। उन्होंने बूथ संख्या 106 पर मतदान किया। मतदान करन निकले पुलिस अधीक्षक ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया मतदान
उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया मतदान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान

रामगढ़ जिले की उपायुक्त और जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बूथ संख्या 106 पर मतदान किया। वहीं उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

यूपीए प्रत्याशी बजरंगी महतो ने डाला वोट

प्राथमिक विद्यालय, डभातू के बूथ नंबर 355 में यूपीए प्रत्याशी बजरंगी महतो ने वोट डाला। यह चुनाव मैं नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता लड़ रही है। मैं हमेशा यहां के जनता के लिए खड़ा हूं। उन्होंने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।

Voting Percentage In Ramgarh 1677471033

नौ बजे तक 15.19 फीसदी पड़े वोट

रामगढ़ उपचुनाव में वोटिंग की रफ्तार सुबह से कम है। 9 बजे तक उपचुनाव में लगभग 15.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसके साथ ही विभिन्न बूथों में मतदान जारी है।

बूथ संख्या 405 में मतदाताओं की लगी लंबी कतार
बूथ संख्या 405 में मतदाताओं की लगी लंबी कतार

बूथ संख्या 405 में लोगों की मतदाताओं की लाइन

उपचुनाव में मतदान के लिए शहरी क्षेत्र के 405 मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

मतदान में महिलाओं का दिख रहा उत्साह

सुबह सात बजे से चल रहे मतदान की प्रक्रिया में महिलाओं की खासी भागीदारी देखने को मिल रही है। वहीं विभिन्न बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अतिसंवदेनशील बूथों में विशेष नजर रखा जा रहा है। लगभग सभी बूथों में समय से मतदान शुरू हुआ। केवल बूथ नंबर 222 में मशीन खराब होने के कारण एक घंटा देर से वोटिंग शुरू हुई।

महिला स्पेशल पिंक बूथ में बना सेल्फी जोन
महिला स्पेशल पिंक बूथ में बना सेल्फी जोन

महिलाओं के लिए विशेष पिंक बूथ
रामगढ़ उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक करने के लिए पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्प डेस्क भी बना हुआ है।

कतारबद्ध होकर मतदान करने का इंतजार करते वोटर
कतारबद्ध होकर मतदान करने का इंतजार करते वोटर

मतदान में हो रही गड़बड़ी की यहां करें शिकायत
प्रशासन की ओर से नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। रामगढ़ कॉलेज में स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल बनाये गये हैं। दो मार्च को मतगणना यहीं की जाएगी। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। उपचुनाव और मतदान में किसी तरह की परेशानी या धांधली हो, तो आप 06553 261 522/ 9973314112 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की भी है व्यवस्था
मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की भी है व्यवस्था

दो हजार से अधिक कर्मचारी कराएंगे मतदान
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। रामगढ़ जिले के चार प्रखंड के कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 55 सेक्टर व 10 क्लस्टर बनाए गए हैं।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via