Chunav 1

Ramgarh Vidhansabha Upchunav:रामगढ़ में 67.96फीसदी वोटिंग, पिछले 2 चुनाव से इस बार 3 फीसदी कम वोट

Ramgarh Vidhansabha Upchunav

Drishti  Now  Ranchi

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से लेकर पांच बजे तक वोटिंग हुई। जिसमें 67.96 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जो 2019 की तुलना में 3 प्रतिशत कम है। इस बार 228152 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 115931 पुरुष और 112221 महिला मतदाता शामिल हैं।

इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आजसू के बीच ही है। 2019 में निर्वतमान विधायक कांग्रेस की ममता देवी और आजसू की सुनीता चौधरी के बीच मुकाबला हुआ था। ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को हराया था। इस बार ममता देवी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उनके पति बजरंग महतो कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। वहीं गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार है। वोटो की गिनती 2 मार्च को होगी।

इस बार 18 उम्मीदवार खड़े हैं

इस बार के चुनाव में 18 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। उनमे कांग्रेस से बजरंग महतो, आजसू से सुनीता चौधरी नवोदय जनतांत्रिक पार्टी से युगन कुमार, झारखंड पार्टी से संतोष कुमार महतो, निर्दलीय अजीत कुमार,इमाम सफी, कामदेव महतो ,तुलेश्वर कुमार पासवान,धनंजय कुमार पुटुस, पांडव कुमार महतो,प्रदीप कुमार, फारुख अंसारी, मनोज कुमार बेदिया, महिपाल महतो रंजीत महतो, रामावतार , सहदेव , सुलेन्द्र महतो शामिल हैं।

सबसे अधिक दुलमी प्रखंड में 75.76 वोट पड़े

प्रखंडवार मतदान की बात करे तो से सबसे अधिक वोट दुलमी प्रखंड में पड़े हैं। यहां 75.76 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं गोला प्रखंड में 71.81 प्रतिशत, चितरपुर प्रखंड में 64.04 और रामगढ़ प्रखंड में 62.04 प्रतिशत वोट पड़े हैं। सुबह सात बजे से लेकर 9 बजे तक प्रथम दो घंटे में 15.19, फिर 9 बजे से 11 बजे तक 32.51 प्रतिशत, 11 से 1 बजे तक 49.88 प्रतिशत , 1 से तीन बजे तक 62.28 प्रतिशत, तीन से पांच बजे तक 67.96 प्रतिशत वोट पड़े।

झारखंड राज्य गठन होने के बाद 2001 से लेकर 2023 तक दो उपचुनाव सहित छह विधान सभा के चुनाव हुए हैं। जिसमें से सबसे अधिक 2019 में 71.36 प्रतिशत और सबसे कम 2005 में 64.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2001 में 66.42 प्रतिशत, 2009 में 67.63 प्रतिशत, 2014 में 70.72 प्रतिशत, 2019 में 71.36 प्रतिशत और 2023 में 67.96 प्रतिशत वोट पड़े।

 

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via