भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन।
दिनेश / गिरिडीह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के खिलाफ शहरी क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान नई भाजपा जिला कमेटी में पुरानी महिला कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं करने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू सोनी के नेतृत्व में मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने झंडा मैदान से लेकर जेपी चौक तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी अपने अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे तख्तियां भी ली हुई थी। एक ओर जहां विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भ्र्ष्टाचार समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर भाजपा के नेता धरना प्रदर्शन कर रहे थे वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ शहर में नए जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नए जिलाध्यक्ष पर पुराने व समर्थित महिला कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। महिला नेत्रियों ने कहा कि उन्हें पार्टी से कोई दिक्कत नहीं है। वे लोग संगठन के लिए हमेशा से समर्पित रही है। लेकिन नई कमेटी में उनकी उपेक्षा की गई है। कहा कि अगर इस कमेटी में बदलाव नहीं किया गया तो आगे रणनीति बना कर कदम उठाया जाएगा। मौके पर नीतू शोला, प्रेमा तिवारी, रीना मंडल समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

















