20201220 200907

भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन.

दुमका, शौरभ सिन्हा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका ज़िला महिला मोर्चा के बैनर तले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. ये कार्यक्रम प्रत्येक ज़िला में महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित किया गया .हेमंत सोरेन पर लगे अंतर्राज्यीय गंभीर मामला के आलोक में महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन नैतिकता के आधार पर अविलंब मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे, और पुरी घटना की सीबीआई जाँच कराए।

ज्ञात हो उक्त मामला मुंबई के बांद्रा मेट्रो पोलिटन मजिस्ट्रेट के न्यायालय में है। मौक़े पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी शामिल
हुई. कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष निवास मंडल, महिला मोर्चा की प्रभारी जिलाध्यक्ष नीतू झा, सोनी हेमब्रम, रीना मंडल, किरण साह, चाइना देवी, आरती दास, रंजना उपाध्याय, मंजु दास, उषा दास, हेलन हेमब्रम, एलिज़ाबेथ टूडू, बेनेलिया मरांडी, रोमा मुर्मू, मार्गेट सोरेन,सोनी बेसरा, इंदू सिन्हा, वीथी भंडारी आदि मौजूद थे.

Share via
Share via