उपायुक्त के खिलाफ गोलबंद होते कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया.

उपायुक्त के खिलाफ गोलबंद होते कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया.

Share
Link copied

सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमिटी उपायुक्त के खिलाफ गोलबंद होते हुए शुक्रवार को पुतला दहन किया। उपायुक्त के कार्यशैली व व्यवहार से नाराज कांग्रेसियों ने विरोध को बढ़ाते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुप केशरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त सहित पुरे प्रशासन के खिलाफ विरोध की रणनीति तैयार किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसरी ने कहा कि सिमडेगा उपायुक्त ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम उनका अपमान किया। उनके इस रवैये के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने उपायुक्त का पुतला दहन करने का निर्णय लिया।

बैठक के बाद प्रिंस चौक में ही उपायुक्त का पुतला कांग्रेसियों ने दहन किया। बैठक में कांग्रेस सेवा दल के महासचिव प्रदीप केशरी ने भी प्रशासन के खिलाफ आग उगलते हुए कहा कि प्रशासन जनता का सेवक हैं मालिक न बनें। बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने कहा भाजपा के इशारे पर प्रशासन चल कर सरकार को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बात नहीं सुनने वाले अधिकारियों की लिस्ट बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। बैठक में सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि समी आलम अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राहुल लकड़ी महिला प्रदेश महासचिव शीला देवी जिला वर्कर कमेटी अध्यक्ष तनवीर खान निरंजन बाबा तिलका रमन महताब खान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कांग्रेस के मंसूबों की भनक लगते हीं प्रशासन द्वारा शहर के प्रिंस चौक में मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिसमें सदर प्रखंड पदाधिकारी, सदर सीओ, जिला खेल पदाधिकारी, सदर थाना प्रभारी सहित पुलिस के दर्जनों जवान मौजुद थे।

करीब एक बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के समक्ष उपायुक्त का पुतला दहन कर दिया। पुतला दहन के दौरान मजिस्ट्रेट और पदाधिकारियों सहित सदर थाना प्रभारी और पुलिस बल कांग्रेसियोंको धक्का मार हटाते रहे। पुलिस के जवानों ने जलते पुतले पर पानी डाल उसे बुझाया।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow