jharkhand-gramin-bank-senior-official-meets

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Share
Link copied
jharkhand-gramin-bank-senior-official-meets
jharkhand-gramin-bank-senior-official-meets

रांची: झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।।मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक (जीएम) सिंकू कुमार परिरा और सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) संजय कुमार शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड ग्रामीण बैंक की भूमिका और कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विशेष विजन के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इस दिशा में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।