मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर किया नियुक्ति, नवनियुक्त कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र, नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र, गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पद पर हुईं नियुक्तियां ,
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो कहा वह कर दिखाया। हेमंत सोरेन खुद बात की गारंटी होते हैं यही वजह है उनकी हर गारंटी पूरी होती है इसी की एक कड़ी है युवाओं को रोजगार, हेमंत सोरेन ने वादा किया है कि वह युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देंगे आज इसी क्रम में हेमंत सोरेन ने 289 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा ।
आज नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित द्वितीय तल सभागार में 289 अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को माननीय मंत्री वित्त विभाग राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये विश्वास है कि आप अपने मेहनत से आगे भी कामयाबी हासिल करेंगे ।
उन्होने कहा की आप संकल्प लें कि व्यवस्था ,सिस्टम के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी , निष्ठा के साथ काम करेंगे और सरकार के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण जिस उद्देश्य के साथ हुआ था,
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री , ग्रामीण क्षेत्र के विकास में ,शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते है । इसका कड़ी में आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हेमन्त सरकार -2.0 में सरकार राज्य के विकास प्रति समर्पित हैं और उनके नेतृत्व में हमलोग कदम बढ़ा चुके हैं।
हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए: श्री संजय प्रसाद यादव
इस मौके पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड के विकास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के विकास में, सभी जन कल्याण के विचारों को सार्थक करने की शपथ लें
उन्होंने कहा की हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। युवाओं को रोजगार दिलाना, उनके उज्जवल भविष्य की सोच के साथ मुख्यमंत्री की दिशा निदेश में हमलोग काम कर रहे हैं।
सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास: सुदिव्य कुमार
इस दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज इस प्रोजेक्ट बिल्डिंग से 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है । आखों में सुनहरी चमक लेकर आप उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं। शहरीकरण दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है । बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर शहरों की तरफ़ आ रहे है । शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को हम मजबूत कर रहे हैं। हम शहरों के विकास के मानकों के आधार पर अपने निकायों को संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा की आज बहुत ख़ुशी का दिन है कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को पार करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के बच्चों को नियुक्ति देने में सफल रहे हैं । हेमन्त सरकार 2.0 के तीसरे महीने में हमने नियुक्तियों का कारवां शुरू कर दिया है । उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को कहा कि नगर विकास मंत्री के तौर पर मेरी भी कुछ अपेक्षाएं आप से हैं । आज आपके लंबे सरकारी जीवन की शुरुआत हो रही है। सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका एक अधिकारी और कर्मचारी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है और आपसे बेहतर सेवाओं की उम्मीद है । आप सिस्टम का एक बेहतर पार्ट बनने आयें हैं।
नगर विकार के प्रति सरकार प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है । राज्य के एक चौथाई आबादी शहरों में निवास करती हैं। शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है। निकाय क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की चुनौती है । सड़क, नाली ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आजीविका की तलाश में शहर आते हैं, जिससे शहरों की भौगोलिक संरचना चुनौती के रूप में उभरती है । आप सभी के ऊपर दायित्व है कि शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा की अर्बन एरिया में टेक्निकल लोगों की आवश्यकता है । पहले झारखंड में टाउन प्लानर की भी नियुक्ति होती थी लेकिन पहली बार सहायक टाऊन प्लानर की नियुक्ति वर्तमान सरकार में हो रही है। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ और पूरी लगन एवम् सुनियोजित नतीजे से ऐक्टिव रोल में अपने कार्यों को अंजाम दें और शहरों के विकास में झारखंड सरकार का साथ दें ।
इस मौके पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि आज खुशी का दिन है । सरकार के द्वारा इस वर्ष नियुक्तियां शुरू हो गई हैं । सरकार के द्वारा निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है । नगर निकाय सहित विभिन्न सेक्टर में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है। आप अपना काम तत्परता और पारदर्शिता के साथ करेंगे, ऐसी उम्मीद है।
किन किन कैटगरी में मिला नियक्ति पत्र
कार्यक्रम में गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया । जिसमे गार्डेन अधीक्षक के 9,भेटनरी ऑफिसर के 8,सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर के 12,सेनेटरी सुपरवाईजर के 42 ,राजस्व निरीक्षक के 174 एवं विधि सहायक के 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया । राज्य सरकार लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है। ।इससे पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्यपालक पदाधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर निवेशक तथा लेखा पदाधिकारी सहित सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर एवं पाईप लाईन इंस्पेक्टर सहित कुल-491 अभ्यर्थियों की नियुक्ति जा चुकी है।



















