jamshedpur-rail-lines-platforms-be-increased

जमशेदपुर : झारसुगुड़ा स्टेशन पर बढ़ेंगी रेल लाइनें और प्लेटफॉर्म, जीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की

Share
Link copied

जमशेदपुर: झारसुगुड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने गुरुवार को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन, रेलवे यार्ड और झारसुगुड़ा-सार्डेगा रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्था और स्टेशन के प्रस्तावित विस्तार से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन के विस्तार और अतिरिक्त रेल लाइनों से जुड़े प्रस्तावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। अधिकारियों ने महाप्रबंधक को बताया कि झारसुगुड़ा स्टेशन पर वर्तमान में पांच प्लेटफॉर्म हैं, जिन्हें बढ़ाकर 10 प्लेटफॉर्म करने की दिशा में प्रस्तावित और चल रहे कार्यों की योजना है। महाप्रबंधक ने संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Advertisment
Advertisment

यार्ड में संरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं और आवश्यक जांच व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को रेल परिचालन के दौरान निर्धारित संरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके बाद उन्होंने झारसुगुड़ा-सार्डेगा सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान रेलखंड की परिचालन व्यवस्था और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता अभियान

दौरे के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीएनआर स्कूल, झारसुगुड़ा के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महाप्रबंधक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कचरे के उचित पृथक्करण, संग्रहण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

Advertisment
Advertisment

एमसीएल अधिकारियों से कोयला आपूर्ति पर चर्चा

महाप्रबंधक ने पावर हाउस में विद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की आपूर्ति को लेकर एमसीएल के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। चर्चा में कोयला लोडिंग क्षमता बढ़ाने, आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा बिजली उत्पादन की जरूरतों के अनुरूप कोयले की निर्बाध और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

RKDF
advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण का उद्देश्य झारसुगुड़ा स्टेशन और संबंधित रेलखंडों में यात्री सुविधाओं, परिचालन क्षमता और संरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की स्थिति की समीक्षा करना था।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।