vande-bharat-coach-maintenance-depot-be

टाटानगर में 383.78 करोड़ से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Share
Link copied
vande-bharat-coach-maintenance-depot-be
vande-bharat-coach-maintenance-depot-be

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन को वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की आधुनिक सुविधा से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर में वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 383.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Advertisment
Advertisment

रेलवे बोर्ड की ओर से गुरुवार को सांसद बिद्युत बरण महतो को परियोजना की आधिकारिक स्वीकृति की जानकारी दी गई। डायरेक्टर प्रोजेक्ट एंड डेवलपमेंट सुमित कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में टाटानगर में आधुनिक वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

Advertisment
Advertisment

डिपो के निर्माण से वंदे भारत ट्रेनों के कोचों के नियमित रखरखाव, तकनीकी जांच और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए टाटानगर में आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी। इसे टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

सांसद बिद्युत बरण महतो ने बताया कि टाटानगर में वंदे भारत कोच डिपो की स्थापना के लिए वह लंबे समय से रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के स्तर पर प्रयास कर रहे थे। हाल में संसद सत्र के दौरान उन्होंने रेलवे बोर्ड के निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से करीब चार बार मुलाकात कर परियोजना की आवश्यकता और इससे होने वाले संभावित लाभों को रखा था।

Advertisment
Advertisment

स्वीकृति मिलने पर सांसद ने कहा कि कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण से रेलवे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने और चक्रधरपुर रेल मंडल के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सांसद ने परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के प्रति आभार जताया।

Advertisment
Advertisment

सांसद ने टाटानगर रेलवे स्टेशन की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड के समक्ष चार अतिरिक्त प्लेटफॉर्म के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में रेल गतिविधियों और ट्रेनों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए स्टेशन की क्षमता बढ़ाना आवश्यक है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।