अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में गुरुवार शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत हो गई। वह मानगो के शंकोसाई स्थित हयातनगर के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, तुफैल अहमद सिमुलडांगा स्थित अपने गैराज से स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, तुफैल अहमद के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

धनबाद में भू-धंसान का कहर: छाताबाद में फिर धंसी जमीन, एक दर्जन घर और सामुदायिक भवन प्रभावित
धनबाद। कोयलांचल में भू-धंसान का खतरा एक बार फिर सामने आया है। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद के खूशबू मोहल्ले में बुधवार…

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर की मौत, सामरोम पॉल टोपनो ने जताया शोक
सिमडेगा: बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर रन्थू प्रधान की मौत हो गई। वह…
















