तामड़ा गांव में सावन पुत्रदा एकादशी पर अखंड हरिकीर्तन संपन्न, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

तामड़ा गांव में सावन पुत्रदा एकादशी पर अखंड हरिकीर्तन संपन्न, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा सदर प्रखंड के तामड़ा गांव में सावन पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन विधिवत हवन-पूजन के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान गांव में भक्ति भाव का अनूठा माहौल देखने को मिला। कीर्तन स्थल पर टभाडीह, कुम्हारटोली, भेलवाडीह, अंधारीखमन, केशलपुर, फरसाबेड़ा, भुडूपानी, सलडेगा आरएसएस शाखा, धवईपानी सहित आसपास के विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। रामधुन और भजन-कीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का समापन बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में पुरोहित मुकेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राहुल मिश्रा, नीतीश पूरी, राजकिशोर पंडा और मनोज मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति के पुनीत साव, सुंदर साव, सुरेश साव, कृष्णा केशरी, अशोक केशरी, विजय केशरी, मनोज केशरी, विकास साहू, पिंटू केशरी, छठकु केशरी, हरेराम केशरी, विक्की केशरी, अमृत केशरी, पंकज केशरी, मोहन केशरी, राजेंद्र केशरी, रघुवंश केशरी, दीपक केशरी, अशोक गुप्ता सहित गांव की महिलाओं और पुरुषों का सराहनीय योगदान रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now