दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद में बैठक, पंडालों की समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति

सिमडेगा: शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को सिमडेगा नगर परिषद में शहर के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पंडालों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष अनूप केसरी, सचिव विकास साहू समेत विभिन्न पूजा पंडालों के पदाधिकारी शामिल हुए। पूजा समितियों ने पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, बड़े पेड़ों की डालियों की छंटाई, नालियों की सफाई, जल निकासी, पेयजल और नियमित साफ-सफाई की मांग रखी।

रामनगर पावर हाउस स्थित पूजा पंडाल के सामने नाली की सफाई व सड़क मरम्मत, कुंजनगर पंडाल के दोनों ओर पहुंच पथ की मरम्मत तथा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के लिए लाइट और जनरेटर की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

विसर्जन को लेकर डिप्टीटोली स्थित तालाब में अस्थायी रैंप बनाने, तालाब के आसपास सफाई और प्रकाश व्यवस्था करने तथा विसर्जन मार्ग पर पर्याप्त लाइट लगाने पर सहमति बनी। नगर परिषद ने पूजा समितियों की ओर से रखी गई समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

बैठक में स्वच्छ एवं व्यवस्थित पूजा पंडालों को प्रथम और द्वितीय रैंकिंग के आधार पर सम्मानित करने की भी घोषणा की गई। साथ ही दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सिमडेगा: पाकड़टांड़ थाना क्षेत्र में करीब 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी…

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, पंडाल भ्रमण का दिया न्योता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा…
















