dulal-bhuiyan-sends-memorandum-cm-demanding

दुर्गा पूजा के दौरान 10 दिनों तक शराबबंदी की मांग, दुलाल भुईयां ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Share
Link copied
dulal-bhuiyan-sends-memorandum-cm-demanding
dulal-bhuiyan-sends-memorandum-cm-demanding

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने दुर्गा पूजा के दौरान पूरे झारखंड में 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भेजकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Advertisment
Advertisment

ज्ञापन में कहा गया है कि जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा बड़े स्तर पर आयोजित होती है। पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में शराब की बिक्री पर रोक लगाने से नशे में होने वाले विवाद, मारपीट, छेड़खानी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए यह मांग रखी है।

Advertisment
Advertisment

दुलाल भुईयां ने पूजा अवधि में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी मांग की। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा नशे में वाहन चलाने वालों की नियमित जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Advertisment
Advertisment

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी सुरक्षा को लेकर तैयारी की गई है। समिति के अनुसार प्रत्येक पूजा पंडाल में कम से कम 10 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को पहचान पत्र के साथ तैनात किया जाएगा। ये स्वयंसेवक पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय कर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

Advertisment
Advertisment

ज्ञापन में पूजा पंडालों के आसपास नियमित सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, पर्याप्त रोशनी, निर्बाध बिजली, शुद्ध पेयजल और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसके अलावा पूजा समितियों को भोग सामग्री उपलब्ध कराने और आयोजन के लिए प्रोत्साहन राशि देने का भी आग्रह किया गया है।

RKDF
advertisement

दुलाल भुईयां ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का पर्व है। इसलिए सरकार और प्रशासन को ऐसा माहौल सुनिश्चित करना चाहिए, जिसमें श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा पंडालों में दर्शन कर सकें।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।