भाजपा झारखंड की कोर कमेटी की बैठक में संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के आने के बाद पहली अहम बैठक, संगठन की आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के झारखंड आगमन के बाद हुई इस बैठक को संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन के स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की और आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में संगठन को और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा राज्य में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। नए प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक आगामी दिनों में भाजपा की रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।


ये नेता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय और डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मौजूद रहे। इसके अलावा संगठन महामंत्री पवन साय, निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, मनोज सिंह, अमर कुमार बाउरी और अनंत ओझा समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

देवघर में ATM चोरी का खुलासा, 4.82 लाख रुपये समेत मशीन ले गए थे अपराधी
चितरपुर गांव में बाउंड्री वॉल के अंदर से बरामद हुआ ATM, कैश निकालने के बाद मशीन फेंककर फरार होने की आशंका देवघर।…

सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की कथित ठगी, तीन के खिलाफ FIR
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर स्थित गोल्डन टाउन में संचालित साटिन पिंक सैलून से जुड़े लोगों पर 12 से अधिक लोगों…

















