BJP

Bjp News : ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी करवाई करनी चाहिए: बाबूलाल मरांडी

Bjp News :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*15 नवंबर झारखंड के लिए बड़ा दिन: बाबूलाल मरांडी*

*23वर्ष के युवा झारखंड को भाजपा ने दिया विकास वहीं झामुमो कांग्रेस राजद ने दिया घोटाला ,भ्रष्टाचार*

*14 नवंबर को ही देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचेंगे रांची*

 

*ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी करवाई करनी चाहिए*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री 14 को ही देर शाम रांची पहुँचेंगे। वे 15 नवंबर को सुबह भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गाँव उलिहातु जाएँगे और उलिहातु जाकर उनके परिवार से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झारखंड आकर जनजातीय गौरव दिवस को विशेष बनायेंगे। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर झारखंड वसियों के लिए सौभाग्य का दिन है। यह भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है,झारखंड राज्य का जन्मदिन है और जनजाति राष्ट्रीय गौरव दिवस है। यह झारखंड का स्वर्णिम दिन है,झारखंड का बड़ा दिन है।

उन्होंने कहा भाजपा ने अटल जी के नेतृत्व में अलग राज्य के सपनो को साकार किया। जब जब भाजपा नेतृत्व की सरकारें बनी प्रदेश में विकास के कार्य हुए,बुनियादी सुविधाएं बढ़ी लेकिन झामुमो कांग्रेस और राजद की ठगबंधन सरकार ने राज्य को केवल भ्रष्टाचार और घोटाले दिए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने हेमंत सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने भाजपा के द्वारा शुरू किए गये योजनाओं को बंद कर विकास के रास्ते बंद कर दिये। हेमंत सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार की जननी बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण के 23 साल होने वाला है। झारखंड अब जवानी के दहलीज़ पर पहुँच चुका है। इस 23 वर्षों में भाजपा की सरकारों ने झारखंड में विकास के कई आयाम छुने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2000 के पूर्व क़ानून व्यवस्था चौपट और उग्रवादी जंगलों में अपना ठिकाना बना रखा था। भाजपा के कार्यकाल में क़ानून व्यवस्था ठीक हो गया था। लेकिन जैसे ही हेमंत की सरकार बनी क़ानून व्यवस्था इतनी ख़राब हुई कि झारखंड के लोग भयभीत और अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद में जितना अवैध कोयला का खनन हो रहा है इतना कभी नहीं हुआ, व्यापारियों को धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में अपराधी ख़ौफ़ खाते थे आज वे बेख़ौफ़ हो गये हैं, पुलिस को वसूली में लगा रखे हैं। सरकार की पहली डियूटी है क़ानून व्यवस्था बनाना। उद्योग धंधा तभी आगे बढ़ेगा। क़ानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप हो चुका है।

श्री मरांडी ने कहा कि गाँव गाँव में भाजपा ने सड़क निर्माण करवाया और सड़कों का जाल बिछाया गया। घर घर तक बिजली पहुँचाया। कांग्रेस काल में मिट्टी तेल के लिए जूझना पड़ता था।
पीएम ने महिलाओं बहनों के लिये जो कार्य किया वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा के कार्यकाल में एक रुपया में रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, साइकिल वितरण, विशेष बहाली किया गया। जबकि हेमंत उन्हीं बहाली की नियुक्ति पत्र बाट रहे हैं जो रघुवर काल में ही बहाली के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। केवल नियुक्ति पत्र देना था।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में चौतरफ़ा भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। हेमंत सरकार ख़ुद ही भ्रष्टाचार के दल दल में फँसी हुई है। ईडी ने भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आइआर के लिए दर्जनों पत्र दिया लेकिन मुख्यमंत्री ने फ़ाइल दबा दिया है। मुख्यमंत्री को भी नोटिस मिला है। ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ कड़ीं क़ानूनी करवाई करनी चाहिये। ऐसा नहीं होने से लोगों में क़ानून के प्रति विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी को भी क़ानून की बात माननी चाहिए।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Share via
Share via