20260224 174433

आदित्य साहू का बड़ा आरोप : झारखंड निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा की बढ़त से हेमंत सरकार बौखलाई

रांची : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य के नगर निकाय चुनावों की मतगणना पर गंभीर आरोप लगाते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की स्पष्ट बढ़त देखकर सरकार पूरी तरह बौखला गई है और अब लोकतंत्र की हत्या करने की साजिश रच रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को ‘टूलकिट’ बनाकर निर्देश दे दिए हैं, ताकि भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को हराया जा सके। उन्होंने चाईबासा और चक्रधरपुर में सत्ता के दबाव में जीत का सर्टिफिकेट देने का आरोप लगाया। साथ ही चास (बोकारो) में बड़े पैमाने पर धांधली का उदाहरण देते हुए बताया कि तीसरे राउंड में गलत तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को आगे कर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने चास में तत्काल पुनर्मतगणना की मांग की है और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अगर प्रशासन ने मनमानी जारी रखी तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता धरने पर बैठ जाएंगे और लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतर आएंगे।”

आदित्य साहू ने मेदिनीनगर, देवघर सहित अन्य भाजपा बढ़त वाले स्थानों पर भी मतगणना में धांधली की आशंका जताई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी मतगणना केंद्रों पर डटे रहने और हर अनियमितता पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

यह आरोप ऐसे समय में आए हैं जब झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान संपन्न हो चुका है और मतगणना प्रक्रिया जारी है। भाजपा ने पहले से ही बैलेट पेपर से चुनाव कराने और प्रशासन के दुरुपयोग का विरोध किया था, जिसे अब वे ‘हार के डर’ से लोकतंत्र पर हमला करार दे रही है।

Share via
Share via