भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना : कहा- राज्य सरकार बौखलाई, पुलिस प्रशासन को बनाया टूल किट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना : कहा- राज्य सरकार बौखलाई, पुलिस प्रशासन को बनाया टूल किट

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में अपनी हार को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार बौखला गई है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता पक्ष अब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर भाजपा को टारगेट कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदित्य साहू ने विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर गिरिडीह में आचार संहिता उल्लंघन के नाम पर मुकदमा दर्ज करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “बाबूलाल मरांडी कोई नासमझ नेता नहीं हैं जो आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे। जहां वे भोजन कर रहे थे, उसे भी आचार संहिता से जोड़कर मुकदमा दर्ज कराना सत्ता का अहंकार और दुरुपयोग है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सरकार की टूल किट बन गया है।”

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, वहीं पूरे प्रदेश में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने चक्रधरपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा समर्थित नगर निकाय प्रत्याशी विजय सिंह गगराई को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके घर पर धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

आदित्य साहू ने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई थी, जो अब अपराधियों के बढ़ते आतंक से सच होती दिख रही है। विजय सिंह गगराई ने जिला प्रशासन, निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की तथा थाने में FIR दर्ज कराई, लेकिन अपराधी अब भी बेलगाम हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि पूरे प्रदेश में भयमुक्त और निष्पक्ष निकाय चुनाव कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी, “यदि चुनाव को अपराधियों, गुंडों और बदमाशों से प्रभावित करने की कोशिश की गई, या भाजपा समर्थित किसी प्रत्याशी को खरोंच भी लगी, तो भाजपा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now