20260218 210700

झामुमो पर आचार संहिता उल्लंघन का गंभीर आरोप! पार्टी कार्यालय से मतदाताओं को प्रलोभन देकर उम्मीदवार जिताने की अपील: डॉ. प्रदीप वर्मा

रांची: झारखंड निकाय चुनाव में तीखी बयानबाजी के बीच भाजपा ने झामुमो पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि झामुमो अपनी समर्थित उम्मीदवारों की करारी हार देखकर बौखला गई है और सत्ता के दुरुपयोग कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. वर्मा ने कहा, “झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य अन्य दलों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन खुद झामुमो ने पार्टी कार्यालय से अपने बैनर और चुनाव चिन्ह के तले मतदाताओं को प्रलोभन देकर समर्थित उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है। यह खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि झामुमो को दलीय चुनाव से इतना ही डर था, तो भाजपा की मांग मानकर शुरू से दलीय आधार पर चुनाव कराने का फैसला लेना चाहिए था। लेकिन भाजपा का डर झामुमो को हर कदम पर सता रहा है।

डॉ. वर्मा ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तकनीक के युग में बैलेट पेपर थोपकर बूथ कैप्चरिंग की योजना बनाई है। अपराधियों को इस काम में लगाया गया है और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

उन्होंने रांची में झामुमो प्रत्याशी के जीतने के बाद तीन फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा, नगर विकास विभाग को झामुमो का विभाग बताना, व्यापारियों को धमकाने और विदेश दौरे में सीएम के साथ ले जाने जैसे प्रलोभनों को भी चुनाव प्रभावित करने का प्रयास बताया।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने मांग की कि राज्य निर्वाचन आयोग झामुमो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने कहा, “झामुमो की बौखलाहट साफ दिख रही है, लेकिन लोकतंत्र में नियमों का पालन अनिवार्य है।”

Share via
Share via