सिमडेगा के बैरटोली में ब्रदर अगुतुस केरकेट्टा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी में 50 वर्षीय सेवा की सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाई गई
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के जामपानी पल्ली स्थित बैरटोली में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के ब्रदर अगुतुस केरकेट्टा (पिता स्वर्गीय जोसेफ केरकेट्टा, माता स्वर्गीय जोस्पिन केरकेट्टा) की ईश्वरीय सेवा के 50 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह उनके पवित्र जीवन और अनेक आत्माओं को दिए गए मार्गदर्शन का प्रतीक बना।
समारोह के मुख्य अनुष्ठाता फादर संदीप कुमार खेस रहे, जबकि सह-अनुष्ठाता फादर अलेक्सान्दर टेटे थे। जुबली मिस्सा के बाद सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने ब्रदर अगुतुस केरकेट्टा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “50 वर्षों का यह स्वर्णिम जुबली आपके पवित्र जीवन और अनेकों आत्माओं को दिए गए मार्गदर्शन का प्रतीक है। आपकी आध्यात्मिक यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भगवान आपको लंबी और स्वस्थ सेवा के लिए आशीर्वाद दें।”
झामुमो जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो सहित हजारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे। सभी ने ब्रदर को ईश्वर की सेवा में 50 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने ब्रदर की अटूट सेवा और समर्पण की सराहना की।
















