20210125 132733

सांड का आतंक, सांड के हमले से एक की मौत.

जामताड़ा : जामताड़ा में एक सांड ने 7 लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई है। जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव की घटना है अब ग्रामीण सांड के दहशत के साए में जी रहे हैं। बताया जाता है कि काफी लंबे समय से यह सांड गांव में ही रहता था लेकिन अचानक यह कल से लोगों पर हमला करने लगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज सुबह बेली दत्त नामक एक महिला को इसने घायल कर दिया जिसे सदर अस्पताल जामताड़ा में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गांव में भी कई और घायल हैं जिसमें मुकेश महतो, सुभाष नाग, मिहिर दां, गणेश दे आदि शामिल हैं जिन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है लेकिन वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via