20210308 190138

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काटा गया केक.

राँची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची समाहरणालय में केक काटा गया। ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची श्री लोकेश मिश्रा, एनडीसी श्री केके अग्रवाल एवं सभी महिला पदाधिकारियों/ कर्मियों की उपस्थिति में केक काटा गया। अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्रीमती समीरा एस ने केक काटा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने सभी महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिले को आगे बढ़ाने में भी सभी का बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगे भी रांची ज़िला को आगे ले जाने में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।

Share via
Share via