झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू में अचानक मौत, परिवार में शोक की लहर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू में अचानक मौत, परिवार में शोक
की लहर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में छुट्टियां मनाने गए 21 वर्षीय वीर सोरेन की स्कीइंग के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोरेन परिवार कुल्लू के लिए रवाना हो गया।
रांची/ डेस्कन, 25 फरवरी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के परिवार पर गहरा दुख छा गया है। उनके पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (उम्र 21 वर्ष) की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अचानक मौत हो गई। इस घटना की उनके करीबियों ने पुष्टिं की है। घटना के बाद पूरे परिवार और झारखंड के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

File
मिली जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली की सैर पर गए थे। उन्होंने वहां बर्फबारी का मजा लेते हुए स्कीइंग भी की। स्कीइंग और बर्फ में खेलने के बाद होटल लौटते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बेहोश होकर गिर पड़े।दोस्तों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है,
हालांकि प्रारंभिक जानकारी में ठंड और शारीरिक थकान को वजह बताया जा रहा है। इसे संदिग्ध परिस्थितियों से भी जोड़ा गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के दो पुत्रों में बड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और अन्य परिवारजन कुल्लू के लिए रवाना हो गए। परिवार के करीबी और समर्थक भी शोक में डूबे हुए हैं।
यह अप्रत्याशित नुकसान इतनी कम उम्र में बेहद दुखद है। सोरेन परिवार झारखंड की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहा है, और इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

















