20260209 212806

चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 एकड़ अवैध अफीम की खेती शुरुआती स्टेज में ही नेस्तनाबूद, संलिप्त लोगों की तलाश शुरू

चतरा : चतरा जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर आज विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 29 एकड़ वन भूमि पर लगाई गई अवैध अफीम (पोस्त) की खेती को शुरुआती अवस्था में ही पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियान के दौरान कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटारी और चानो में लगभग 25 एकड़, जबकि लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम एकता और टिटीभरगांव में करीब 04 एकड़ अफीम की फसल को चिन्हित कर पुलिस टीम ने उखाड़ फेंका। ये खेती वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही थी, जिसे शुरुआती दौर में ही पकड़ लिया गया।

चतरा पुलिस ने बताया कि अवैध खेती में शामिल व्यक्तियों की पहचान का काम तेजी से चल रहा है। इनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले को नशे के खतरे से मुक्त किया जा सके।

चतरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती न करें और किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करते देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का सहयोग करने वाले नागरिकों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Share via
Share via