मथुरा: ‘विश्व गुरु’ और ’56 इंच’ पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, ब्रज की धरती से केंद्र सरकार को घेरा

मथुरा: ‘विश्व गुरु’ और ’56 इंच’ पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, ब्रज की धरती से केंद्र सरकार को घेरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मथुरा: 'विश्व गुरु' और '56 इंच' पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, ब्रज की धरती से केंद्र सरकार को घेरा

मथुरा: 'विश्व गुरु' और '56 इंच' पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, ब्रज की धरती से केंद्र सरकार को घेरा धर्मेंद्र चतुर्वेदी /मथुरा  मथुरा: 'विश्व गुरु' और '56 इंच' पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, ब्रज की धरती से केंद्र सरकार को घेरा

मथुरा: बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ब्रज प्रवास पर भी अपने ही मुड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर श्री द्वारिकाधीश मंदिर में मत्था टेका और यमुना पूजन किया, वहीं दूसरी ओर मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और वर्तमान वैश्विक स्थितियों पर जमकर हमला बोला।

अब रुकना चाहिए युद्ध, कहाँ गए विश्व गुरु?

पप्पू यादव ने अंतरराष्ट्रीय संघर्षों  का जिक्र करते हुए कहा कि 25 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद अब युद्ध अविलंब रुकना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए सवाल किया, “आज कहाँ गए विश्व गुरु और कहाँ गया वो 56 इंच का सीना?” उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है और भारत की चुप्पी या विफलता चिंताजनक है।

लाइन में खड़ी जनता और आर्थिक बदहाली

सांसद ने सरकार पर आम जनता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों को मार दिया है और रुपये की वैल्यू रसातल में चली गई है। उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से सरकार को घेरते हुए कहा:
नोटबंदी: जनता को नोटों के लिए लाइन में लगाया।
कोरोना: शमशान घाटों पर लाशों की लाइन लग गई।
बेरोजगारी: युवाओं को नौकरियों की लाइन में खड़ा कर दिया।
महंगाई: अब हालात ये हैं कि माँ-बहनों की रसोई में भी संकट की लाइन लग गई है।

राहुल गांधी संघर्ष के प्रतीक

राहुल गांधी का पुरजोर समर्थन करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग राहुल जी पर व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करते हैं, उन्हें अब अपनी आलोचना बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी आज संघर्ष और लड़ने के प्रतीक हैं। वह दबे-कुचले लोगों की आवाज बन चुके हैं।” उन्होंने बातों-बातों में सुमन शेखर और रितिक रोशन का भी जिक्र करते हुए तंज कसा।

कंस के संहार से की तुलना

धार्मिक संदर्भों का उपयोग करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने मानवता के कल्याण के लिए कंस का संहार किया था, आज वे भी ब्रज में यही आशीर्वाद मांगने आए हैं कि दुनिया भर के ‘आधुनिक कंसों’ का अंत हो। उन्होंने प्रार्थना की कि देश से गरीबी खत्म हो और हर घर का संकट दूर हो।

पप्पू यादव मथुरा दौर मुख्य बातें

स्थान: श्री द्वारिकाधीश मंदिर और विश्राम घाट, मथुरा।

मुख्य मुद्दा: युद्ध विराम, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी।

राजनीतिक संदेश: राहुल गांधी को बताया जन-जन की आवाज।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now