20251026 143100

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी को दी श्रद्धांजलि

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Share via
Share via