20251017 194544

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में किया प्रतिभागियों को सम्मानित

20251017 194544

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में किया प्रतिभागियों को सम्मानित


रांची, 17 अक्टूबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा, रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस ड्यूटी मीट में आयोजित तकनीकी अनुसंधान तथा क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न पुलिस स्पर्धाओं में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी होता है। वर्तमान समय में पुलिस की जिम्मेदारियां चुनौतियों से भरी हुई हैं। राज्य में विकास के साथ-साथ पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। इस तकनीकी युग में पुलिस जवानों को अधिक से अधिक दक्ष बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य पुलिस महकमे को मजबूत और दक्ष बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।सीएम सोरेन ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों एवं व्यक्तियों को बधाई दी। साथ ही सभी प्रतिभागियों की ईमानदार भागीदारी की सराहना की। उन्होंने तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रतिभागी मीट से अर्जित ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करेंगे और चयनित प्रतिभागी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

चुनौती के दौर में पुलिस को दक्ष होना जरूरी: हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि चुनौतियों भरे इस दौर में पुलिस बल की दक्षता ही राज्य की सुरक्षा और विकास की कुंजी है।समारोह में डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (एसीबी) प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान) मनोज कौशिक सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share via
Share via