मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का लिया जायजा, स्वयं ई-रिक्शा चलाकर आयोजन स्थल का भ्रमण
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज नेमरा, गोला, रामगढ़ में स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर आयोजन स्थल का भ्रमण किया और प्रत्येक पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने यातायात व्यवस्था को इस तरह व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि किसी को असुविधा न हो।
इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और नेमरा गांव के लोग उपस्थित रहे।

















