मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2018 में इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसमें 5,000 लोगों की बैठने की क्षमता प्रस्तावित है। हालांकि, बीच में यह परियोजना रुक गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कन्वेंशन सेंटर का उपयोग राज्य हित में बेहतर तरीके से हो, इसके लिए एक प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम राकेश नंदकुलियार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

















