20251002 220421

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में की शिरकत, दी शुभकामनाएं

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : विजयादशमी के पावन अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “विजयादशमी का यह पर्व हमें सही दिशा में प्रेरित करता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का इस आयोजन में शामिल होना हमारी परंपराओं के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।”

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिलकर राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे, JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू, रवि साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Banner Hoarding

यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via