IMG 20210428 WA0063

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज नगर निगम के 40 ऑक्सीजन युक्त बेड अस्पताल का उद्घाटन किया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के रातू रोड चौराहा स्थित नगर निगम के 40 ऑक्सीजन युक्त बेड अस्पताल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी. इस दिशा में सारी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में जिन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर सामान्य है, उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा और जरूरतमंद संक्रमित को बेड उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलसिले में सभी अस्पतालों को 50 अतिरिक्त सामान्य बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. इस मौकै पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे.

Share via
Share via