उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी की बीकॉम छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी की बीकॉम छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Share
Link copied

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिसर में शोक और हड़कंप की स्थिति है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow