IMG 20201105 WA0089

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु से मुलाकात की.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की। भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध किया कि झारखंड में वर्ष 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण होगी। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन पर पावन पवित्र श्री दलाई लामा जी को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्व के 40 से 50 बौद्धिक देश के प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि झारखंड में जहां-जहां पुरातत्व बौद्ध संस्थान है उनका पर्यटन स्थल के रूप में विकास किए जाने से बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के अनुरोधों पर समेकित रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर श्री प्रकाश बरुआ, श्री डी साय बाबू एवं सुश्री निशी चतुर्वेदी उपस्थित थे।

Share via
Share via