20250218 154206

CCTV में कैद हुआ बच्चा चोरी की तस्वीर, रांची के सदर अस्पताल से नवजात की चोरी

CCTV में कैद हुआ बच्चा चोरी की तस्वीर, रांची के सदर अस्पताल से नवजात की चोरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के सदर अस्पताल से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों के द्वारा बच्चे को चुरा लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मासूम बच्चे की तलाश में जुट गई है।

कांके प्रखंड के पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले उमेश की पत्नी सबिता देवी ने सोमवार की रात सदर अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद अज्ञात लोगों ने बच्चे को चुरा लिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।

नवजात बच्चे के गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता उमेश ने इस संबंध में लोअर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस के पास मौजूद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बच्चे की रिश्तेदार उसे घुमाने के बहाने अस्पताल परिसर से बाहर लेकर आई जिसके बाद एक महिला के साथ बातचीत करने लगी। इसी बीच महिला मौका देख बच्चे को लेकर फरार हो गयी।

Share via
Share via