Untitled 1

10th 12th के टॉपर्स को सोमवार को सम्मानित करेंगे CM हेमंत सोरेन , नगद पुरुस्कार लैपटॉप , और स्मार्टफोन देंगे

CM

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को राज्य के सभी बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में होगा। कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित जानकारी शिक्षा परियोजना की ओर से सभी टॉपर्स और उनके अभिभावकों को दे दी गई है। कल टॉपर्स को सीएम नकद पुरस्कार के साथ 60 हजार का लैपटॉप और 20 हजार का स्मार्टफोन भी देंगे। किन्हें मिलेगा पुरस्कार सरकार की ओर से निर्धारित योजना के तहत यह पुरस्कार झारखंड में 2022 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टॉपर्स को दिए जाएंगे। ये टॉपर्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के होंगे। स्टेट टॉपर, सेकेंड टॉपर और थर्ड टॉपर सम्मानित किये जाएंगे। इनकी संख्या 68 है, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। ऐसे किया जाएगा सम्मानित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन्हें नगद राशि के साथ 60 हजार रुपये का लैपटॉप और 20 हजार रुपये का स्मार्ट फोन भी देंगे। स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये, सेकेंड टॉपर को दो लाख रुपये और थर्ड टॉपर को एक लाख रुपये मिलेंगे। जैक के 25, सीबीएसई के 20 और आईसीएसई के 23 छात्र-छात्रा सम्मानित होंगे। राज्य सरकार ने टॉपर्स को नगद राशि देने की योजना 2020 से शुरू की थी। ये हैं सम्मानित होने वाले टॉपर्स जैक 10वीं के टॉपर्स स्टेट टॉपर्स अभिजीत शर्मा, तन्नू कुमारी, तानिया शाह, रिया कुमारी, निशा वर्मा, निशू कुमारी सेकेंट टॉपर राहुल रंजन तिवारी, श्वेता कुमारी गुप्ता थर्ड टॉपर शिवम कुमार, रिना कुमारी, खुशी कुमारी, विशाल कुमार शर्मा, अभिजीत कुमार, मनीषा कुमारी जैक 12वीं के टॉपर्स आर्ट्स : मानसी शाह, रोहित कच्छप, आंचल कुमारी साइंस : प्रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, जूही परवीन कॉमर्स : निक्की कुमारी, श्रेया पांडेय, नूसरत जहां, संजना परमणिक, प्रगति आईसीएसई 10वीं के टॉपर्स स्टेट टॉपर वेद राज, सुलगना बास्के सेकेंड टॉपर मानव डालमिया, सुरभी थर्ड टॉपर ऋष्टि सिंह, इशिका गुप्ता, श्रेयोसी नंदी आईसीएसई 12वीं के टॉपर्स आर्ट्स : आस्था सिंह, अपाला, तुलिका सिंह साइंस : स्वास्तिक भद्र और हिमानी दास , स्तुति दास, हर्ष ननरा, सुदिती मंडल, अर्नब शाह, अक्षत राज दुबे कॉमर्स : दिव्यांशु मिश्रा, वंशिका, खुशी मुंद्रा और अरको मुखोपाध्याय, पूजा केजरीवाल और वैष्णवी अग्रवाल सीबीएसई 10वीं के टॉपर्स स्टेट टॉपर अर्थव सिंह सेकेंड टॉपर शाहीन परवीन, श्रेया सुमन, दिव्यांशु गौरव, देवांश व्रत, आदित्य कुमार शर्मा थर्ड टॉपर प्रभात नायक, ऋष्टि आनंद, दीक्षा शर्मा सीबीएसई 12वीं के टॉपर्स आर्ट्स : शकीब अर्सलान, हर्ष प्रियम, आध्या गुप्ता साइंस : कशिश अग्रवाल, आयूष राज, तनिशा अग्रवाल, अक्षय दत्ता, रितिशा रंजन कॉमर्स : स्मृति गोयल, रीत कशेरा, नेहा कुमारी भगत|

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

Share via
Share via