20260120 163011

दावोस में इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन में शामिल हुए CM हेमन्त सोरेन: हरित ऊर्जा और निवेश से विकसित भारत-समृद्ध झारखंड का लक्ष्य तेजी से पूरा होगा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वार्षिक बैठक के दौरान इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर झारखंड राज्य पहली बार शामिल हो रहा है, जो राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधि सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है और हरित ऊर्जा, सस्टेनेबल डेवलपमेंट तथा अन्य क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने “विकसित भारत 2047” और “समृद्ध झारखंड 2050” के संकल्प को दोहराते हुए विश्वास जताया कि दावोस में वैश्विक नेताओं, कंपनियों और देशों के साथ हुई सार्थक चर्चाएं राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और हरित ऊर्जा के नए अवसर पैदा करेंगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “हरित ऊर्जा और निवेश के नए अवसरों के साथ विकसित भारत और समृद्ध झारखंड के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।” उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और झारखंड की ओर से शुभकामनाएं दीं।

यह भागीदारी झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य की वैश्विक पहचान मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य हरित विकास, जिम्मेदार संसाधन उपयोग और समावेशी निवेश पर फोकस कर रहा है।

Share via
Share via