20260315 145033

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’ शोरूम का किया उद्घाटन, ट्राइबल कल्चर को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची के करमटोली चौक के निकट ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’ शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर इस शोरूम का उद्घाटन किया, जो आदिवासी समुदाय की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहनावे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल कपड़े उपलब्ध होंगे। इनमें आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी, तथा अन्य पारंपरिक आदिवासी परिधान शामिल हैं। शोरूम का उद्देश्य झारखंड की स्थानीय हस्तकला, खादी और टिकाऊ फैशन को मुख्यधारा में लाना तथा ग्रामीण बुनकरों को रोजगार प्रदान करना है।

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आदिवासी कला-संस्कृति के साथ-साथ आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य सामग्रियों को बढ़ावा देने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। ऐसे शोरूम के खुलने से लोगों में ट्राइबल पहनावे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।”

शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का अभिवादन और स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जोहारग्राम ब्रांड झारखंड के आदिवासी टेक्सटाइल्स को आधुनिक स्ट्रीटवियर के रूप में पेश करता है, जो सस्टेनेबल और एथिकल फैशन पर आधारित है।

Share via
Share via