शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के दौरान गले मे अटका मौत, जानिए खाते समय क्या क्या सावधानी बरतें ?

शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के दौरान गले मे अटका मौत, जानिए खाते समय क्या क्या सावधानी बरतें ?

शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के दौरान गले मे अटका मौत, जानिए खाते समय क्या क्या सावधानी बरतें ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के दौरान गले मे अटका मौत, जानिए खाते समय क्या क्या सावधानी बरतें ?

झारखंड के जमशेदपुर में एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रसगुल्ला गले में फंसने से एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शादी समारोह के दौरान हुआ, जिसने पूरे इलाके में सदमा पहुंचा दिया है।

घटना का विवरण

मृतक का नाम ललित सिंह (उम्र 41 वर्ष) घटना  मलियंता गांव, बेलाजुड़ी पंचायत में हुई । जहां 13 मार्च की देर  रात लगभग 1 बजे ललित सिंह गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल थे। परिवार के अन्य सदस्य खाना खा चुके थे, लेकिन ललित अभी भोजन कर रहे थे। खाने के दौरान उन्होंने रसगुल्ला लिया, जो उनके गले में अटक गया। इससे वे अचानक बहुत बेचैन हो गए, सांस लेने में भारी तकलीफ हुई और वे छटपटाने लगे।

मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। उन्हें जल्द से जल्द एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जमशेदपुर) ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण

प्रारंभिक जानकारी और डॉक्टरों की राय के अनुसार, मौत का मुख्य कारण रसगुल्ला गले में फंसने से दम घुटना (चोकिंग या एस्फिक्सिया) है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पूरा और आधिकारिक कारण स्पष्ट होगा।

क्या सीख मिलती है इस घटना से?

ऐसी छोटी लगने वाली लेकिन जानलेवा घटनाएं अक्सर होती हैं, खासकर मीठे, चिपचिपे या बड़े टुकड़े वाले खाद्य पदार्थों से। रसगुल्ला जैसा नरम लेकिन गोल और चिपचिपा मिठाई गले में आसानी से अटक सकता है। इसलिए:खाना खाते समय धीरे-धीरे और अच्छे से चबाएं।
बड़े टुकड़े सीधे न निगलें।
खड़े होकर, हंसते-बोलते या जल्दबाजी में खाने से बचें।
अगर किसी का गला अटक जाए तो तुरंत Heimlich maneuver (पेट पर जोर से दबाव देने की पहली सहायता तकनीक) अपनाएं या 108 एम्बुलेंस बुलाएं।
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और लेटकर/मोबाइल देखते हुए खाने वालों पर अतिरिक्त ध्यान दें।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now