BABULAL MARANDI NEWS

CONGRESS पार्टी भ्रष्टाचार की जननी और सनातन विरोधी है…..बाबूलाल मरांडी

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CONGRESS  का छत्तीसगढ़ में  होगा सुफड़ा साफ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने   छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में धमतरी जिलांतर्गत सिहुवा विधानसभा क्षेत्र में नगरी और घुड़ावाल की जनसभा को संबोधित किया।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, पोषक और संरक्षक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तुष्टिकरण में डूबती जा रही। कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी,राहुल गांधी कभी भी भारत माता की जय नही बोल सकते।
कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण में सनातन के विरोध पर उतर चुकी है। ये राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग हैं। जनता इनके चरित्र को समझ चुकी है।

कहा कि भाजपा सरकार विकास को समर्पित है।विकास की पर्याय है।जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गांव गरीब,किसान,दलित पिछड़ा महिला सभी के विकास केलिए समर्पित है।

गरीबों और किसानों केलिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करने केलिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि जैसा जनप्रतिनिधि चुनेंगे सरकार वैसी ही बनेगी।
उन्होंने कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की।

Share via
Share via