20210109 215110

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो को रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। रविंद्रनाथ महतो को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया है। विधानसभा स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल कोरोना टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉज़िटिव आया। रिपोर्ट आने पर मैं रिम्स मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूं आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो को विगत 2 दिनों से उन्हें हल्का बुखार था। जिसके बाद उन्होंने कोविड  टेस्ट कराया। टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को जानकारी दी।

Share via
Share via