20210122 185156

क्षितिज अस्पताल के सौजन्य से गरीब असहाय लोगों के बीच बांटा गया कंबल लोगों में दिखी खुशी.

गिरीडीह : बढ़ती शीतलहर को देखते हुए रांगामाटी स्थित क्षितिज अस्पताल ने  दर्जनों गरीब असहाय और वृद्ध,  महिला व पुरुषों के बीच निमियाघाट चौक में  बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया। इस दौरान इन असहाय गरीब विधवा एवं मजदूरों ने अस्पताल के संस्थापक डॉ अशोक को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही अस्पताल के संस्थापक सह चेयरमैन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि हम एक तरफ अपने चिकित्सा व्यवस्था से गरीब असहाय लोगों के लिए कई कारगर कदम उठाए हैं तो वहीं शीतलहरी को देखते हुए मानव सेवा के उद्देश्य कंबल का भी वितरण कर रहे हैं ताकि शीत लहरी का कम्पन से उन गरीब असहाय विधवा एवं वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के साथ साथ जरूरतमंद लोगों को कष्ट ना उठाना पड़े।

कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है अगर इंसान, इंसान के बुरे वक्त में काम नहीं आवे तो वह इंसान नहीं होता है। कहा कि धरती में वास्तव में भगवान तब खुश होता है जब एक इंसान दूसरे इंसान को समझते हुए उसके कष्ट को दूर करने के लिए एक कदम आगे उठाता है। कहा की गरीब असहाय को मदद करने में मुझे आत्मीय शांति मिलती है। इस कार्यक्रम मेंअशोक कुमार, आशीष कुमार, रवि कुमार, प्रशांत कुमार, सूरज कुमार, मनीष कुमार सहित अस्पताल के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via