मुर्गे के कारण गई जान
आकाश सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चाईबासा : एक मुर्गे के कारण किसी की हत्या हो सकती है शायद ही आपनें कभी सुना होगा, लेकिन ऐसा हुआ है. झारखंड के चाईबासा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मुर्गे की वजह से पति पत्नी की हत्या हो गयी. दरअसल एक मुर्गे के लापता होनें के बाद मुर्गा पालक नें गांव में ही रहनें वाले एक दम्पति पर शक जाहिर करते हुए कहा कि तुमलोग मेरा मुर्गा खा गए हो, इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. मुर्गा लेने के विवाद में एक व्यक्ति ने आवेश में आकर पति -पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया. हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

















